लखनऊ, दिसम्बर 13 -- तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो की शिकायत पर सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो अपलोड कर बेचने के मामला प्रकाश में आया है। शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आलमबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के बाद यह मुकदमा साइबर सेल के एसीपी के निर्देश पर दरोगा ने लिखाया है। दो मोबाइल नंबरों पर संदिग्ध चैट व रुपयों के लेनदेन की पुष्टि हुई है। आलमबाग पुलिस के मुताबिक तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो हैदराबाद को दो मोबाइल नंबर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो बेचने का शक था। उन नंबरों की जांच के लिए वहां की पुलिस ने डीजी साइबर क्राइम विनोद कुमार सिंह को पोर्नोग्राफी के वीडियो बेचने की शिकायत भेजी। जिसमें एक मोबाइल नंबर व आईडी का जिक्र था। उस नंबर व आईडी से सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो व फोटो...