बस्ती, जुलाई 4 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के थरौली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अभयदेव शुक्ला ने एसपी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को पत्र देकर सोशल मीडिया फेसबुक पर ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक, अश्लील, अपमानजनक टिप्पणियां करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के संबंध में दोषियों के मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभयदेव शुक्ला ने कहा है कि फेसबुक पर एक फेसबुक प्रोफाइल यूजर ने जानबूझकर द्वेषभावना और सामाजिक वैमनस्यता फैलाने के उद्देश्य से अत्यंत घृणास्पद कृत्य किया है। काफी खोजबीन करने के बाद पता चल रहा है कि उक्त फेसबुक यूजर फेक आईडी बनाकर संचालित कर रहा है। एक पोस्टर पर अत्यंत आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्द लिखकर उसे प्रसारित किया गया है, जिससे महिलाओं की गरिमा को गंभीर ठेस पहुंची है।...