सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और धमकाया
हरदोई, जून 7 -- पाली। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर गाली-गलौज लिखने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। कस्बा के मोहल्ला बेनीगंज खाराकुआं निवासी करन मिश्रा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला निवासी अखिलेश शुक्ला के साथ उसका कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। आरोप है इसके बाद अखिलेश ने फेसबुक पर करन और उसकी मां के विरुद्ध अभद्र, अपमानजनक और गाली गलौज की टिप्पणी की। करन ने बताया कि उक्त युवक के परिवार का आपराधिक इतिहास है, जिससे उसे जान का खतरा बना है। फेसबुक पर कमेंट में पिछली लड़ाई का जिक्र करते हुए लिखा कि लगता है लाठियों का दर्द अभी कम नहीं हुआ है। करन ने फिर से मारने पीटने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बताया कि फेसबुक के कमेंट और धमकियों से उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.