सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर मांगी माफी
रुडकी, मार्च 3 -- लक्सर। महेश्वरा गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर होली को लेकर भड़काऊ पोस्ट कर दी। हिंदू संगठनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर उक्त पोस्ट हटवा दी है। पुलिस ने उसे भविष्य में विवादित पोस्ट ना करने की चेतावनी दी है। क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि महेश्वरा गांव निवासी एक युवक ने होली को लेकर भड़काऊ पोस्ट की है। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि युवक से सोशल मीडिया एकाउंट से तुरंत भड़काऊ पोस्ट हटवा दी गई है, साथ ही उसे भविष्य में भड़काऊ पोस्ट ना करने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.