सोशल मीडिया पर गलत खबर प्रसारित करने पर भेजा नोटिस
मोतिहारी, जून 16 -- आदापुर, एक संवाददाता। आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित रूप से भ्रामक एवं निराधार खबर प्रसारित किए जाने के मामले में संबंधित संचालक को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस सिविल कोर्ट मोतिहारी के अधिवक्ता विकाश कुमार मिश्रा के माध्यम से प्रेषित किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि गत 9 जून को आदापुर थाना में दर्ज एक एनडीपीएस कांड से संबंधित मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें वास्तविक तथ्यों की पुष्टि किए बिना तथा थाना प्रभारी का पक्ष लिए बिना भ्रामक और मनगढ़ंत बातें प्रस्तुत की गईं। साथ ही उनकी तस्वीर का भी बिना अनुमति उपयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है।थानाध्यक्ष की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उक्त सामग्री के प्रसारण से उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.