संभल, मई 31 -- बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा तट पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब सोशल मीडिया पर गंगा नदी में एक शव तैरने का फोटो और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नावों के जरिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस और गोताखोरों ने नदी के कई किलोमीटर क्षेत्र में तलाश की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद वीडियो में दिखाई दे रहे शव का कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर गंगा में शव तैरने का वीडियो वायरल, चला सर्च अभियान पुलिस ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों और गोताखोरों से भी जानकारी जुटाई। लोगों का कहना है कि गंगा में इस प्रकार शवों का बहते हुए दि...