रांची, मार्च 25 -- कर्रा, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तोरपा डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि अष्टमी की रात और रामनवमी के दिन निकलने वाली शोभायात्रा व जुलूस में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी धर्म और जाति के लोग मिलजुल कर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। कर्रा सीओ अनीसा ओन ने भी क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या फोटो साझा न करें। प्रशासन शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विधि-व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.