हापुड़, मार्च 10 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक दुकान से कैमरा चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बेखौफ होकर दुकान के बाहर लगे कैमरे को चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात की बताई जा रही है। उस समय अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर जा चुके थे और बाजार में सन्नाटा था। इसी दौरान एक युवक मौके का फायदा उठाकर दुकान के बाहर लगे कैमरे के पास पहुंचा और उसे उतारकर चोरी कर ले गया। पूरी घटना पास में लगे अन्य कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि इस प्रकार चोर बेखौफ होकर कैमरे ही चोरी करने लगेंगे तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाएंगे।वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.