सोनभद्र, मार्च 27 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए भड़काऊ पोस्ट किया गया था। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की संभावना थी। इस मामले को संज्ञान में लेकर इसकी गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित की पहचान करते हुए उसे शुक्रवार को दुद्धी कस्बे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शिवम कुमार पुत्र महेश प्रसाद निवासी वार्ड नौ कस्बा दुद्धी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान क...