छपरा, अप्रैल 30 -- बिहार के छपरा में सोशल मीडिया पर कट्टा लहराे का वीडियो वायरल करना युवक को महंगा पड़ा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान चंदन शर्मा दरिहरा भुआल के द्वारिका शर्मा के बेटे के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को दीआईयू द्वारा एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें एक युवक कट्टा लहराते हुए नजर आ रहा था।पुलिस की कार्रवाई पुलिस उसकी पड़ताल में लग गई।इसी क्रम में पता चला कि उक्त युवक दरिहरा भुआल का रहने वाला है।इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। वीडियो वायरल करने वाला युवक बजरंग बली मंदिर के पास दिखा जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। इसमें युवक ने कट्टा के साथ वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की। हालांकि पुलिस को कट्टा हाथ नहीं लग पाया।युवक ने पुलिस को बताया कि कट्टा अभी उसके पास नही...