हाजीपुर, मार्च 11 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बर्थडे पार्टी में कट्टा लहराते फोटो खिंचवाना एक किशोर को महंगा पड़ा। फोटो वीडियो वायरल होते ही पुलिस हड़कत में आयी और किशोर को हवालात की हवा खानी पड़ी। मामला बिदुपुर थाने के मधुरापुर पोखर का है। मिली जानकारी के अनुसार मधुरापुर पोखर के रंजीत सिंह का 17 वर्षीय पुत्र क्रांति कुमार तीन दिन पहले अपने दोस्त के बर्थडे मनाने में केक काटते समय दोनों हाथ में पिस्टल लहराते खुशी व्यक्त कर रहा था। क्रांति के पिस्टल लहराने का फोटो वीडियो इंस्ट्राग्राम पर लोड किया गया। जिसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस स्वतःसंज्ञान लिया और क्रांति कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सूचना है कि क्रांति कुमार ने यह पिस्तौल अपने किसी दूसरे साथी का लेकर लहराया था। पुलिस उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी और उसकी बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.