मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने औराई के पानापुर गांव के विक्रम कुमार को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी पानापुर गांव के गोलू कुमार के दलान से पुलिस ने कट्टा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित विक्रम कुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।औराई थाने के सहायक अवर निरीक्षक सुदर्शन सिंह ने पानापुर के तीन युवकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें विक्रम कुमार, गोलू कुमार व बॉबी कुमार शामिल हैं। एफआईआर में कहा है कि मंगलवार की रात वे गश्ती पर थे। सूचना मिली कि पानापुर के विक्रम कुमार ने कट्टा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसके आधार पर पानापुर गांव में छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखकर गोलू व बॉबी भाग निकले। विक्रम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.