बहराइच, मार्च 20 -- बहराइच, संवाददाता। गांव के ही एक युवक ने दूसरे व्यक्ति के लिए गालीगलौज की आपत्तिजनक पोस्ट इंस्ट्राग्राम सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर वायरल की। जिसके चलते लोगों में नाराजगी फैल गई। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हुजूरपुर थाने के सखौता गांव निवासी मोहम्मद नियाज खां पुत्र महफूज रहमान के इंस्ट्राग्राम सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर गांव के ही सजीम खां ने गाली गलौज भरी टिप्पणी पोस्ट की। पोस्ट वायरल होने पर गांव के लोगों में नाराजगी फैल गई। पीड़ित लोगों के साथ थाने पहुंचा। उसकी तहरीर पर सजीम खां को नामजद कर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...