बहराइच, जून 13 -- नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देवी देवताओं, संतों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हिंदू रक्षा दल के संयोजक मनीष पांडे की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के रविवार को जिले के मटेरा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ा है। कुछ हिंदू संगठन इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। और इसे अनुमति न देने की मांग कर रहे हैं। इसी संदर्भ में, हनुमान गढ़ी के महंत दीपक दास ने सोशल मीडिया पर ओवैसी के बहराइच जनपद में आने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला कोर्ट पहुंचा, CJM ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट महंत दीपक दास की इस पोस्ट पर हाल प...