लखीमपुरखीरी, जून 2 -- मैलानी। थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 30 मई को रामलीला वार्ड निवासी मुबारक खान पुत्र इजराइल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे लोगो में आक्रोश फैल गया था। निखिल सिंह ने की तहरीर पर पुलिस ने आई एक्ट सहित विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तिकुनियां तिराहे से आरोपित मुबारक खान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...