सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, लोगों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच, जून 1 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में ईद उल अजहा के अवसर पर सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट ने जिले में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। रामगांव थाना क्षेत्र के आसमानपुर गांव निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ईद की मुबारकबाद देते हुए की गई पोस्ट में भेड़ और बकरे की तस्वीरों के साथ-साथ एक प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी की फोटो भी लगा दी गई, जिससे क्षेत्र में लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और व्यापक आक्रोश फैल गया। आसमानपुर निवासी मोहम्मद हफीज पुत्र मोहम्मद शरीफ ने ईद उल अजहा के मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने ईद की बधाई देते हुए कुर्बानी के जानवरों भेड़ और बकरे की तस्वीरें लगाईं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने एक ऐसे मवेशी की फोटो भी पोस्ट में शामिल कर दी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.