पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले सावधान। ऐसे कंटेंट एवं तस्वीर पर पुलिस की निगाह है। हर जिले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए सेल स्थापित है। पूर्णिया के आईजी विवेकानंद ने भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर सतत निगाह रखते हुए ऐसे सोशल मीडिया हैंडलरों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सामान्यतया संवेदनशील समय जैसे पर्व- त्योहार एवं आपदा आदि के समय सोशल मीडिया सेल अधिक एक्टिव होता है। इस दौरान भ्रामक कंटेंट के खंडन के साथ आपत्तिजनक पोस्टों के विरूद्ध कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा भी आम दिनों में सोशल मीडिया डाले जाने वाले पोस्टों पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कानून तोड़ने वाले एवं समाज में विद्वेष फैलाने वाले कंटेंट की पुलिस को जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.