किशनगंज, दिसम्बर 25 -- किशनगंज। संवाददाता सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट के एक मामले में मंगलवार को एक युवक के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। शहर के मोतीबाग निवासी युवक के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 दिसंबर की रात्रि में एक युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया गया है। आवेदन मिलते ही सदर थाना में मामला दर्ज करवाया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आगे जांच जारी है। जांच में आरोपी के अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.