हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मामले में जीआरपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज भास्कर ने बताया कि दो फरवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुए एक वीडियो में धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया था। वीडियो रेलवे स्टेशन हरदोई के सर्कुलेटिंग एरिया में सीढ़ियों के पास का बताया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान अमरीश निवासी ग्राम मझिया थाना बघौली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.