सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मुकदमा
कानपुर, मई 25 -- कानपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। हिंदू युवा वाहिनी कानपुर महानगर प्रभाकर मिश्रा की शिकायत पर साइबर सेल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभाकर मिश्रा का आरोप है कि आलोक शर्मा नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.