सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज
औरैया, मई 27 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला ठठराई निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं चौधरी विशन सिंह भारतीय विद्यालय के प्रबंधक सौरभ भूषण शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि वह शैक्षिक संस्थानों के प्रबंधक होने के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से भी जुड़े हैं। आरोप है कि 26 मई की सुबह करीब छह बजे उन्होंने फेसबुक देखा तो मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू पुत्र रामेंद्र सिंह द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर उनके खिलाफ भू-माफिया जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की गई थी। साथ ही उनके दिवंगत पिता के संबंध में भी आपत्तिजनक आरोप लगाए गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.