फिरोजाबाद, मार्च 26 -- थाना रामगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर असलहा का प्रदर्शन करने वाले बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। उसे न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे थाना रामगढ़ ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। उसके खिलाफ थाने पर धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बाल अपचारी का सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते वीडियो वायरल हुआ था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। पता चलते ही उसे हिरासत में लिया। उसे न्यायालय में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.