काशीपुर, जून 25 -- काशीपुर। सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री प्रसारित करने पर पुलिस ने एसआई की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि एसएसपी कार्यालय से 11 जून की एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट काशीपुर कोतवाली पुलिस को भेजी गई थी। जिसमें मोहल्ला अल्ली खां निवासी जीशान पुत्र सत्तार के सोशल मीडिया पर एक अश्लील सामग्री प्रसारित की गई है। पुलिस के विवेचना में आरोप सही पाए जाने पर काशीपुर कोतवाली पुलिस ने बांसफोड़ान चौकी प्रभारी एसआई दिनेश चंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री प्रसारित करने पर युवक के खिलाफ केस एसएसआई नवीन बुधनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब उसकी तलाश की जा रही है।...