रुडकी, मई 11 -- मंगलौर, संवाददाता। एक आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर महिला के नाम से बनी आईडी पर अश्लील और भद्दे मैसेज भेज दिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल द्वारा की गई जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी पर पिछले कुछ समय से इमरान अली, डेंजर जॉनी और विनीत नामक आईडी से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे। लगातार मिल रहे इन संदेशों से परेशान होकर पीड़िता ने 6 अप्रैल को साइबर सेल को एक शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...