देवघर, मार्च 14 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने जसीडीह थाना क्षेत्र के एक युवक पर अश्लील हरकत और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर छवि धूमिल करने के अलावे घर के पास आकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। किशोरी ने कुंडा थाना, जसीडीह थाना के साथ पूर्व में साइबर थाना में भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। किशोरी द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वह और आरोपी युवक एक निजी शिक्षण संस्थान में साथ पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। उसी दौरान युवक ने किशोरी की कई तस्वीरें अपने मोबाइल में रख ली थीं। कुछ समय बाद युवक किशोरी पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। किशोरी के अनुसार जब उसने और उसके परिवार के लोगों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया तो युवक नाराज हो गया। आरोप है कि उसके बाद य...