सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने व फायरिंग का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
मधुबनी, जून 11 -- पंडौल,एक संवाददाता। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सकरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक सहयोगी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें दो युवक एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो की पहचान वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर कॉकिंग करने के बाद फायरिंग करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा युवक उसके साथ बैठकर बातचीत कर रहा है। दोनों के हाव-भाव से वे घटना का आनंद लेते प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने स्थानीय चौकीदार एवं गुप्त सूचना के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी 29 वर्षीय अमित कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.