आरा, अगस्त 19 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के तीयर थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीयर थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला निवासी प्रकाश यादव के पुत्र कृष्ण कुमार यादव और उसी गांव के श्याम बिहारी यादव के पुत्र रवि कुमार शामिल हैं। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान कृष्ण कुमार कुमार के घर से जिस देसी कट्टा का प्रदर्शन किया जा रहा था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से बुधवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपित गिरफ्तारगिरफ्तारी के कारण पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को रवि कुमार की ओर से हथियार लहराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के सत्यापन के बाद मंगलवा...