प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इलाके के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बरिया समुद्र निवासी भाजपा नेता राजेश सिंह, सुनील सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, विकास सिंह, आलोक गर्ग, भूपेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में युवक खुद का नाम प्रदीप प्रजापति बता रहा है। चर्चा है कि वह नगर कोतवाली के पूरे भगवान दास गांव का निवासी है। अपशब्द बोलने के दौरान वीडियो बनाने वाले को भी आरोपी धमका रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.