नोएडा, जून 4 -- दादरी, मयंक राणा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने पड़ोसी पर इंस्टाग्राम आईडी पर परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने उसका फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आतिफ अली ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर पीड़ित के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। साथ ही, पीड़ित का एक फोटो एआई से एडिट कर उसे आपत्तिजनक बनाकर वायरल कर दिया। इससे पीड़ित और उसके परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...