सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी का आरोप, पूर्व प्रधान के बेटे पर मुकदमा दर्ज
बरेली, जून 18 -- पूर्व प्रधान के बेटे ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दी। घटना की रिपोर्ट भाजपा के मंडल उपायक्ष की ओर से थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के प्रेमपुर मुरारपुर गांव के श्यामा चरण गांव के कोटेदार होने के साथ ही भाजपा के सुंदरी मंडल उपाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान का पुत्र सत्येंद्र गंगवार उनसे रंजिश रखता है। वह आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौज करता है। आरोप है कि 14 जून को उसने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर पोस्ट वायरल कर दी। वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। घटना की रिपोर्ट थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कोटेदार श्यामा चरण की तहरीर पर प्रधान पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.