इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा। ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों के साथ त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर संवेदनशील क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी बिना पुष्टि किसी भी सूचना को सोशल मीड...