सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी कड़ी निगरानी
देवघर, मई 25 -- सारठ,प्रतिनिधि। बकरीद त्योहार को लेकर रविवार को सारठ थाना व पथरड्डा ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाने में अंचलाधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा की अगुवाई में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने लोगों को अफवाहों से बचते हुए शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कहा की यह त्योहार कुर्बानी एवं बलिदान का प्रतीक है। इसलिए लोग अपने मन के बुरे विचारों की कुर्बानी देकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का काम करना चाहिए। ऐसा कोई टिका टिप्पणी नहीं करना चाहिए, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की सलाह देते हुए मनाए जा रहे त्योहार से संबंधित अनावश्यक फोटो वीडियो पोस्ट नहीं करने की अपील की। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.