सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर : डीसी
धनबाद, जून 23 -- डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को न्यू टाउन हॉल में मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें डीसी ने कहा कि पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध विभिन्न प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने शांति समिति के सदस्यों से किसी भी घटना की आशंका होने पर घटना से पहले तुरंत वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने का अनुरोध किया। साथ में युवाओं पर विशेष निगरानी रखने एवं पिछले सभी त्योहार की तरह इस त्योहार को भी शांति से मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध एसएसपी प्रभात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.