सोशल मीडिया पर अफवाह के बाद पेट्रोल पंपों पर भीड़
वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप बंद होने की सूचना वायरल होने के बाद कुछ पंपों पर भीड़ रही। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह के बाद बुधवार शाम तक तीन पंपों से ईंधन समाप्त हो गया। जिसके बाद पंप का संचालन बंद हो गया। जवाहर नगर एक्सटेंशन (मुड़ीकट्टा बाबा) के पास पंप पर पेट्रोल खत्म होने से पंप बंद कर दिया गया। इसी तरह रवींद्रपुरी में भी एचपी के पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने से पंप को जल्द बंद कर दिया गया। इसके अलावा दुर्गाकुंड (धर्मसंघ के सामने) इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप को भी शाम को बंद कर दिया गया। संकटमोचन मंदिर के पास पेट्रोल पंप पर निर्माण कार्य के कारण दो दिन से बंद है। इससे भेलूपुर चौराहे के पास पंप पर बुधवार देर रात तक भीड़ रही। लोगों को यहां पेट्रोल भरवाने के लिए आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वाराणसी पेट्रोल पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.