सोशल मीडिया पर अनावश्यक अफवाहों से बचे
बागेश्वर, मई 25 -- धरमघर। रीमा पुलिस चौकी परिसर में गंगा दशहरा पर्व एवं ईद पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में रीमा चौकी क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों, सीएलजी मेंबरों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों से पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा सोशल मीडिया पर अनावश्यक अफवाहो पर ध्यान ना देने की अपील की गई। गोष्ठी में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा क्षेत्रवासियो से अपील की गई कि सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें । यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.