रामगढ़, जून 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सोशल मीडिया दिवस के अवसर पर मंगलवार को भुरकुंडा पटेलनगर स्थित श्री अग्रसेन स्कूल में डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका विषय सोशल मीडिया, वरदान या अभिशाप था। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच सोशल मीडिया के सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाते हुए उनमें तार्किक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना था। डिबेट की शुरुआत में शिक्षक कुमुल कुमार ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। यह न केवल संचार का सशक्त माध्यम है, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय, मनोरंजन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। डिबेट के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने ...