वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया राष्ट्र निर्माण और जनचेतना का सशक्त माध्यम बन चुका है। वे शनिवार को रोहनियां स्थित पार्टी कार्यालय में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट को संबोधित कर रहे थे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहाकि सोशल मीडिया के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी को तुरंत प्रसारित करने के साथ सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने एवं सरकार की मंशा को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। संचालन एवं समन्वय अरविंद पांडेय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.