सोशल मीडिया ग्रुप पर सरकारी कर्मचारी की टिप्पणी ने पकड़ा तूल
सुल्तानपुर, जून 18 -- धनपतगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप पर की गई टिप्पणी को लेकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने थाना धनपतगंज में चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। डॉक्टर पीएल गुप्ता की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप मेड ग्रुप पीएम ड्यूटी संचालित है इस ग्रुप में सीएमओ सहित समेत कई सरकारी कर्मचारी जुड़े है। आरोप है कि इसी ग्रुप में डाक्टर पीएल गुप्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की गई। एक सरकारी कर्मचारी द्वारा नियमावली के विपरीत किये गए आचरण को लेकर सामाजिक संगठनों ने आक्रोश जाहिर कर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.