बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच, संवाददाता । बहराइच लोकसभा के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने लोकसभा में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव का मुद्दा उठाकर कड़े नियंत्रण की मांग की है। ताकि बच्चों व युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके। बहराइच सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने गुरुवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के बढ़ते और अनियंत्रित उपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त कर सरकार से इस पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से डिजिटल इंडिया की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिकों को अनेक सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। लेकिन इसके साथ ही यह आवश्यक हो गया है कि बच्चों और युवाओं को एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण भी सुनिश्चित किया जाए। कम उम्र के बच्चे सही-गलत का पूर्ण विवे...