बिजनौर, अक्टूबर 4 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नूर अलीपुर भगवत उर्फ डेहरी निवासी महबूब अली के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 61 हजार रुपये निकाल लिए। सोशल मीडिया से संबंधित कॉल आने के बाद उनके खाते से दो बार में रकम निकाली गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महबूब अली का नगीना स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। उनके मुताबिक शनिवार दोपहर करीब एक बजे मोबाइल पर संकेत मलिक नाम से सोशल मीडिया से संबंधित एक कॉल आई। उन्होंने कॉल काटने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं कटा। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: डाक अभिकर्ता के खाते से 36 हजार रुपये उड़ाए इसके करीब तीन मिनट बाद अभिजीत कहर नाम से दोबारा फोन आया। इस कॉल के बाद खाते से 11 हजार रुपये और निकल गए। जानकारी होने पर महबू...