औरैया, दिसम्बर 12 -- अजीतमल पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता चौपाल आयोजित की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं। पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1078, 181 और 112 आपातकालीन सेवाएं शामिल हैं। चौपाल में महिलाओं को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के सुरक्षित उपयोग के तरीके भी बताए गए। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े अपराध, उनके कानूनी अधिकार और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.