हापुड़, नवम्बर 21 -- सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहद करने के लिए कमेंट करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक राहुल बजरंगी ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर उल्लेख किया था कि क्षेत्र के गांव निवासी युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदु धर्म के देवी देवताओं समेत राज्य और केंद्र सरकार के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई थी। आरोपी द्वारा किए गए कार्य से हिंदु धर्म के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.