बिहारशरीफ, मार्च 10 -- सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचेगी भाजपा पार्टी के आईटी विभाग की जिलास्तरीय बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की सक्रिय भूमिका निभाने की अपील फोटो : बीजेपी-भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को आईटी विभाग की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को आईटी विभाग की बैठक की गयी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यशालाओं सफल बनाने के लिए आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से आईटी विभाग के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों व संगनात्मक गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक...