सोशल मीडिया की मदद से तीन दिन बाद परिजनों से मिली लापता महिला
बिजनौर, जून 22 -- तीन दिन पहले घर से बिना बताए लापता हुई एक महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने में सोशल मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के प्रयासों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना के चलते महिला की पहचान हो सकी और वह अपने परिवार से मिल गई। जानकारी के अनुसार, बढ़ापुर थाना क्षेत्र निवासी एक लगभग 70 वर्षीय महिला रविवार को शेरकोट में संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई मिली थी। सूचना मिलने पर शेरकोट पुलिस उसे थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। वह लगातार रो रही थी और अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रही थी।
महिला की पहचान महिला की पहचान कराने और उसे सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसका फोटो साझा कराया तथा क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की। पहचान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.