रांची, जून 6 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के मरचा मोड़ में शनिवार शाम करीब चार वर्षीय एक बालक भटकते हुए पहुंच गया। सड़क किनारे अकेले घूम रहे बालक को देखकर स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने उसे अपने संरक्षण में लेकर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम आयुष और गांव गोपिला बताया, लेकिन कम उम्र होने के कारण वह अपने परिवार या घर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और विभिन्न व्हाट्सएप समूहों और अन्य माध्यमों से उसकी सूचना प्रसारित की। यह भी पढ़ें- भटकर आई किशोरी को परिजनों को सौंपा परिजनों के पहुंचने का इंतजार:ग्रामीणों की पहल रंग लाई और कुछ ही समय में बालक के परिजनों तक सूचना पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोग बा...