सोशल मीडिया की निगरानी करेंगी खाप पंचायतें
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- रोहतक, हसं। सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता और फूहड़पन को देखते हुए हरियाणा में खाप पंचायतों ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी। महापंचायत की अध्यक्षता महम चौबीसी खाप के प्रधान सुभाष गोयत ने की। उन्होंने बताया कि पंचायत में संकल्प लिया गया कि समाज को हर हाल में सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी से बचाएंगे। उन्होंने बताया कि खाप की सामाजिक बैठकों में हुक्का पर प्रतिबंध लगाने की शुरुआत की जा रही है। महापंचायत में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सोशल मीडिया पर प्रदेश का कोई भी युवा और युवती गलत कंटेंट नहीं डालेंगे। जो ऐसा करेंगे उनके खिलाफ सामाजिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। लोक गायक रामकेश जीवनपुरिया ने प्रदेश के गायकों से अनुरोध किया कि वे गलत कंटेंट को बढ़ावा देने का काम कतई न करें।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.