भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। युवाओं में सीखने तथा आगे बढ़ने की ऊर्जा और क्षमता है। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता का सही एवं जिम्मेदारीपूर्ण, सोशल मीडिया का सीमित और विवेकपूर्ण उपयोग करने की जरूरत है। उन्हें केवल अपनी ही नहीं दूसरों की गलतियों से भी सीख लेने की जरूरत है। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल सरकार की बेहतरीन पहल है। विद्यार्थी जिम्मेदारी के साथ इसका उपयोग करें, ताकि जरूरी सुधार समय से किए जा सकेंगे। यह बातें डीएम अलंकृता पांडेय ने मारवाड़ी कॉलेज में मंगलवार को कही। वे सरकार द्वारा शुरू किए गए विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत पर अपनी बातें कह रही थीं। सबसे पहले अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं को शून्य करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस...