आगरा, दिसम्बर 17 -- जिला पुलिस एवं मिशन शक्ति की टीमों द्वारा संबंधित थाना क्षेत्रों मे ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव एवं सोशल मीडिया प्लेट फार्म को सावधानी पूर्वक चलाए जाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। एसपी अंकित शर्मा के निर्देशन में जिले के भी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन जागृति अभियान फेज-05 के तहत कार्यकम आयोजित किए गए। उन्हें ऑपरेशन जागृति के संबंध में बताया गया। महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया। युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया। हिंसा से पीड़ित महिलाओं-किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.