गोड्डा, मई 25 -- सुन्दरपहाड़ी। सुन्दरपहाड़ी थाना परिसर में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता नवनियुक्त एस डी पी ओ आकाश भारद्वाज ने की।मौके पर इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक,प्रखंड प्रमुख प्रमिला टुडू,प्रभारी थानाप्रभारी आनंद कुमार साह,अवर निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, सायबा जी,सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर यादव,देवकुमार तिवारी,रंजीत सिंह,रवि जी समेत थाना के सभी कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सरकार से तय गाइड लाइन पर ही दें जानवर की कुर्बानीबैठक का उद्देश्य एस डी पी ओ श्री भारद्वाज ने दोनों पक्षों के लोगों से क्षेत्र में बकरीद पर्व मनाने के विषय में जानकारी लेते हुए आपसी भाई चारे के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की।उन्होंने फेक न्यूज और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही, कहा कि सोशल मीडि...