गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर। मारवाड़ बिजनेस स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया का उपयोग अत्यंत सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग ज्ञान, जागरूकता और सकारात्मक कार्यों के लिए करें, न कि समय की बर्बादी के लिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रियांशु वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयंसेवकों में सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाता है।इस मौके पर, नैतिक त्रिपाठी, सत्यशील भट्ट, गौरी त्रिपाठी, खुशी सिंह, रौनक सिंह, अमित दुबे, स्नेहा कुमारी, आशीष यादव, डॉ. वन्दना चौहान, डॉ. रजनी दूबे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.